search

माली में पांच भारतीयों का दिनदहाड़े अपहरण, अल-कायदा-आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों के हाथ की आशंका

Chikheang 2025-11-8 12:06:16 views 1247
  

माली में बंदूकधारियों ने पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है (फोटो- रॉयटर)



एएफपी, माली। माली में बंदूकधारियों ने पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है। उनकी कंपनी और एक सुरक्षा सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में बढ़ती अशांति और जिहादी हिंसा से जूझ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बंदूकधारियों ने गुरुवार को श्रमिकों का अपहरण कर लिया था

एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि पश्चिमी माली में कोबरी के निकट बंदूकधारियों ने गुरुवार को श्रमिकों का अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि वे एक ऐसी कंपनी में कार्यरत थे जो विद्युतीकरण परियोजनाओं पर काम कर रही थी।
किसी भी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने एएफपी को बताया कि हम पांच भारतीय नागरिकों के अपहरण की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में काम करने वाले अन्य भारतीयों को राजधानी बामाको पहुंचा दिया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953