search

UP Weather Today: पछुआ हवा संग रात में बढ़ेगी ठंड, बरतें सावधानी; IMD ने जारी किया अलर्ट

deltin33 2025-11-8 12:06:12 views 1261
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पछुआ हवा से ठंड का अहसास बढ़ेगा। दिन में जहां धूप खिलेगी। वहीं रात में सर्द हवा परेशान करेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, किंतु पछुआ हवा के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय आंशिक कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस कम 29.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.1 डिग्री कम रहा। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 78 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रहा। स्थानीय मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि पछुआ हवा सक्रिय हैं, जिससे रात का तापमान गिरेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।  

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीके सुमन ने बताया कि मौसम के बदलने से लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। चिकित्सक की सलाह है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। खानपान में सावधानी बरतें।

ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष बचाव की जरूरत हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा मैदानों की ओर बढ़ रही है, जिससे रात के तापमान में और कमी आएगी। आने वाले सप्ताह में ठंड का असर और तेज महसूस किया जाएगा।

बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि (नवंबर) अधिकतम न्यूनतम
07 29.8 17.1
06 31.5 18.7
05 31.6 18.4
04 31.0 17.2
03 28.5 20.4
02 25.2 21.2
01 24.2 20.5
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521