search

उत्तराखंड में दलगत राजनीति भूल एकसाथ आए लोग, रानीखेत को जिला बनाने को निकाला मशाल जुलूस

cy520520 2025-11-7 23:37:40 views 1267
  

सर्वदलीय मशाल जुलूस निकाल सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया। जागरण



जागरण संवाददाता, रानीखेत। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रानीखेत को पृथक जिला घोषित किए जाने को उपमंडल मुख्यालय में सर्वदलीय मशाल जुलूस निकाल सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया।

रानीखेत विकास संघर्ष समिति व उत्तराखंड क्रांति दल के संयुक्त बैनर तले जुलूस प्रदर्शन में सभी संगठनों के लोग शामिल हुए। दलगत राजनीति से ऊपर उठ क्षेत्रवासियों ने सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

  

केमू स्टेशन से शुरू मशाल जुलूस विजय चौराहा, गांधी चौक, सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन, मीना बाजार होती हुई विजय चौक तक पहुंची। इस दौरान पूरा नगर ‘हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते व रानीखेत जिला बनाओ’ के उद्घोष से गूंज उठा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737