search

Bihar Chunav 2025: कांग्रेस लीडर राजीव शुक्‍ला को मिल गई मतदान की रिपोर्ट, बिहार के 12 मंत्रियों की कर दी भविष्‍यवाणी

Chikheang 2025-11-7 23:08:08 views 1255
  

प्रेस कांफ्रेंस करते कांग्रेस के वरीय नेता राजीव शुक्‍ला। जागरण  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव शुक्ला (Congress MP Rajv Shukla) ने कहा है कि पहले चरण के मतदान में जनता ने इतने बटन दबाए की सत्ता हिल गई है।

64 प्रतिशत से अधिक मतदान दर यह संकेत है कि जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब इतिहास में अधिक मतदान हुआ है, वह हमेशा बदलाव का संकेत रहा है।

जनता इस बार विकास, रोजगार और ईमानदारी के पक्ष में खड़ी है। राजीव शुक्ला शुक्रवार को पटना में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
दिख रही जनता की नाराजगी

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन की रिपोर्ट के अनुसार एनडीए सरकार के 15 में से 12 मंत्री अपनी सीटें हार रहे हैं।

इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। यह जनता की नाराजगी का प्रमाण है। जब सत्ता के शीर्ष चेहरे अपनी सीटों पर संघर्ष करते दिखे। जनता ने मन बना लिया है।

शुक्ला ने कहा कि ज्यादा मतदान एनडीए के लिए सबसे घातक संकेत है। शुक्ला ने जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को किनारे लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।

गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा कि चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा ने पहले ही नीतीश जी को दरकिनार करने का मन बना लिया है।

भाजपा की यह पुरानी आदत है। कंधे पर चढ़कर सत्ता में आना और फिर उसी कंधे को गिरा देना। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, मणिपुर और झारखंड की तरह अब वही कहानी बिहार में दोहराई जा रही है।

उन्होंने सरकार पर झूठे दावे और वादे करने के आरोप लगाए। कच्चे मकान, दो करोड़ नौकरियां, भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात सब बेमानी और जुमलेबाजी निकले।

संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर अभय दुबे, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सिंह मौजूद थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953