भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S जल्द होगी लॉन्च।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हाल ही में महिंद्रा ने अपनी दो हाईटेक फीचर्स से लैस Mahindra XEV 9e और BE 6 की बिक्री का आंकड़ा 30 हजार के पार किया है। यह मुकाम कंपनी ने केवल सात महीनों में किया है। अब कंपनी भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लाने जा रही है, जिसका नाम Mahindra XEV 9S है। यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e और BE 6 की तरह ही कई बेहतरीन और एडवांस फीचर्स से लैस होगी। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास मिलेगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra XEV 9S को खास बनाएंगे ये फीचर्स
- भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV: यह महिंद्रा की नहीं, बल्कि भारत की भी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है। इसमें एक फैमिली के लिए पर्याप्त जगह के साथ ही आरामदायक सफर करने का अनुभव मिलेगा।
- हाईटेक फीचर्स से लैस होगा केबिन: Mahindra XEV 9e का केबिन कई हाईटेक फीचर्स से लैस होने वाला है। इसमें XEV 9e की तरह और उससे ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें एक ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक तीसरी 12.3 इंच स्क्रीन होगी। यह स्क्रीन YouTube स्ट्रीमिंग, गेमिंग और यहां तक कि Zoom या Google Meets के जरिए वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं देने का काम करेगी। दूसरी पंक्ति के सीटों को स्लाइड किया जा सकता है, जिससे यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा।
- पैनोरामिक स्काईरूफ मिलेगा: Mahindra XEV 9e में पैनोरामिक स्काईरूफ की सुविधा मिलेगी, जो यात्रियों को आसमान का पूरा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप रात में सितारे देख रहे हों या दिन में सूरज की रोशनी का आनंद ले रहे हों, यह फीचर हर सफर को लग्जरी अनुभव देने का काम करेगा।
- रियर-व्हील ड्राइव (RWD): XEV 9S में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) का विकल्प मिलेगा, जो बाकी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले बेहतर ट्रैक्शन और हैंडलिंग देने का काम करेगा। यह आपको अधिक मजेदार और सशक्त ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी, चाहे आप शहर की सड़कों पर हों या लंबी यात्राओं पर हो।
- स्मार्ट स्पेस मैनेजमेंट: इसे महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है, जिससे कार में बेहतर स्पेस मैनेजमेंट मिलेगी। यह एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर है। इस प्लेटफॉर्म को बेहतर बैटरी कैपेसिटी, परफॉर्मेंस और इंटीरियर के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फ्लैट फर्श और फुल-साइज्ड फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) मिलेगा, जिससे आपको अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलेगा। अब तक, महिंद्रा की 30,000 से अधिक इलेक्ट्रिक SUVs सड़कों पर हैं, जो XEV 9S के लिए एक मजबूत तकनीकी आधार साबित होती हैं।
Here’s your first sneak peek of what’s Big. Bold. Electric.
Say hello to The Big Electric XEV 9S – an authentic 7-seater Electric Origin SUV built on the advanced INGLO platform.
Catch the World Premiere at #ScreamElectric on 27th November in Bengaluru, India.#XEV9S… pic.twitter.com/F6PepOEWUs — Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 3, 2025
मिलेंगे ये भी खास फीचर्स
- Mahindra XEV 9S में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मसाजिंग फ्रंट सीट्स, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम और कई वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
- इसके साथ ही पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360-डिग्री कैमरा, और लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी जा सकती हैं।
- हालांकि, महिंद्रा ने XEV 9S के बैटरी पैक और मोटर की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह BE 6 और XEV 9e के पावरट्रेन को साझा कर सकता है, जो लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस देने का काम करेगा।
Big Space for your Big Plans. Coming Soon!
Spacious cabin, sliding second row seats, first-class comfort and a lot more.
Here\“s a glimpse into the interiors of the The Big New Electric XEV 9S.
Premiering at #ScreamElectric on 27th November 2025.… pic.twitter.com/rppYW81Tq7 — Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 4, 2025 |