Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी कल, रात को करें ये उपाय, नौकरी में मिलेगी उन्नति

LHC0088 2025-11-7 17:38:17 views 756
  

Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी के उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चतुर्थी का दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा के लिए समर्पित है। गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान और कार्य-सिद्धि का देवता माना जाता है। इसलिए यह दिन करियर और नौकरी में आ रही मुश्किलों को दूर करने और उन्नति पाने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं, व्रत के दिन (Ganadhipa Chaturthi 2025) रात को, चंद्र दर्शन के समय किए गए कुछ विशेष उपाय नौकरी और व्यापार में सफलता दिलाते हैं, तो आइए उन अचूक के बारे में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रात को करें ये उपाय (Ganadhipa Chaturthi 2025 Night Remedies)

  
मोदक और दूर्वा चढ़ाएं

चंद्र दर्शन से पहले भगवान गणेश के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उन्हें 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें और साथ ही उनके प्रिय मोदक या तिल के लड्डू का भोग लगाएं। दूर्वा और मोदक अर्पित करते समय अपनी नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की कामना करें। माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र पर आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और प्रमोशन के योग बनते हैं।
संकटनाशन गणेश स्तोत्र का करें पाठ

चंद्रोदय के बाद, गणेश जी की प्रतिमा के सामने बैठकर कम से कम तीन बार \“\“संकटनाशन गणेश स्तोत्र\“\“ का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से सभी संकटों का नाश होता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
चंद्रमा को दें अर्घ्य

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ी हल्दी और अक्षत मिलाएं। अर्घ्य देते समय हाथ जोड़कर “ॐ श्री गणेशाय नमः“ या “गं गणपतये नमः“ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ज्ञान, भाग्य और पदोन्नति होती है। इसके साथ ही भाग्य का साथ मिलता है।
मंत्र का जाप

रात में पूजा समाप्त करने के बाद बप्पा के इस \“\“वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।\“\“ मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से इंटरव्यू, डील में सफलता और किसी नए प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें- Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी पर करें इन मंत्रों का जप, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140117

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com