search

मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी, मदद की गुहार लगाती रही छात्रा, तमाशबीन बने रहे लोग

Chikheang 2025-11-7 17:37:57 views 1258
  

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जागरण  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मधुमक्खियों ने मुख्य डाकघर के पास से निकल रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जीएफ कॉलेज की एक छात्रा पर घायल हो गई। वह मदद की गुहार लगाती रही लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर क्षेत्र के मुख्य डाकघर से जीएफ कॉलेज की ओर जाने वाले पेड़ों पर मधुमक्खियों का छत्ता लगे है। कॉलेज इसी मार्ग पर होने की वजह से दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। कई मार्केट भी इस रोड पर बनी हैं। मधुमक्खियां छत्ते से बाहर आ गई तो अफरा-तफरी मच गई।

कोई दुकान में घुस गया तो कोई सड़क किनारे लेट गया। कई छात्राओं पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एक छात्रा के बालों के पास व गले में चिपट गईं। जगह-जगह उसको काटना शुरू कर दिया।

उसने मदद की गुहार लगाई लेकिन मधुमक्खियों की वजह से किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नही हुई। जैसे तैसे उसने खुद ही मधुमक्खियों को हटाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953