search

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहाली, धनाधन 35 गोलियां चली, हमलावरों ने खिड़कियों और गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

deltin33 2025-11-7 17:07:53 views 1269
  

गाड़ी के बोनट और शीशे पर लगी गोलियाें के निशान।  



जागरण संवाददाता, मोहाली।  फेज-7 इलाके में वीरवार देर रात एक बड़ी फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। दो हमलावर एक घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ करीब 35 राउंड गोलियां चलाईं। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और खिड़कियों के शीशे भी तोड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सामने आ चुकी है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

फेज़-11 थाना पुलिस के अनुसार, यह एक सुनियोजित हमला प्रतीत होता है। पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521