Indian Railway: भागा-आद्रा मेमू 9 तक रद, आज झाड़ग्राम मेमू नहीं आएगी धनबाद

LHC0088 2025-11-7 15:06:57 views 808
  

धनबाद से झाड़ग्राम के बीच चलनी है मेमू।



जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य चल रहे हैं, जिसके कारण शुक्रवार को झाड़ग्राम-धनबाद मेमू केवल बोकारो तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन बोकारो से झाड़ग्राम लौटेगी और बोकारो से धनबाद के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा, भागा-आद्रा मेमू भी दोनों दिशाओं में नौ नवंबर तक रद रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-झाड़ग्राम मेमू गुरुवार को कुसुंडा में ट्रैक मेंटेनेंस के काम के कारण यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी। जानकारी के अनुसार, झाड़ग्राम से धनबाद आने वाली ट्रेन लगभग दो घंटे लेट पहुंची।

वहीं, वापसी में धनबाद से झाड़ग्राम जाने वाली मेमू ट्रेन दोपहर 2:15 बजे की बजाय शाम करीब छह बजे रवाना हुई। करीब पौने चार घंटे तक धनबाद स्टेशन पर ट्रेन के पहिए थमे रहे, जिससे यात्रियों को लंबा समय स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर दुर्गापुर स्टेशन पर प्री नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित रही। हावड़ा से ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस धनबाद लेट पहुंची। वहीं, वापसी में रांची से दो घंटे 50 मिनट लेट होकर खुलने के बाद यह ट्रेन धनबाद दो घंटे 19 मिनट की देरी से पहुंची।

रेल यात्रियों ने लंबी देरी और असुविधा को लेकर अपनी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना है कि नियमित ट्रैक वर्क और इंटरलाकिंग कार्यों की जानकारी पहले दी जानी चाहिए, ताकि वे यात्रा की योजना बदल सकें।

रेल प्रशासन ने कहा कि ट्रैक मेंटेनेंस और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये कार्य आवश्यक हैं और यात्रियों से असुविधा के लिए क्षमा याचना की है। प्रशासन ने आगे भी यात्रियों से सहयोग की अपील की है और विलंब से संबंधित जानकारी समय-समय पर अपडेट करने का भरोसा दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140146

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com