दिसंबर तक लॉन्च हो सकते हैं Lenskart के AI स्मार्ट ग्लासेस, मिलेगा Sony कैमरा

Chikheang 2025-11-7 12:37:16 views 702
  

Lenskart ने अपने नेक्स्ट-जेनरेशन AI स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करने की तैयारी में है। Photo- Lenskart Phonic Smart Glasses.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पीयूष बंसल की कंपनी Lenskart अपने नेक्स्ट-जेनरेशन स्मार्ट ग्लासेस B by Lenskart लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये कंपनी के फरवरी में आए Lenskart Phonic Smart Glasses के बाद दूसरा AI-पावर्ड स्मार्ट वियरेबल होगा। Lenskart ने बताया है कि वह अपने इन नए AI स्मार्ट ग्लासेस को देश के डेवलपर्स के लिए उपलब्ध कराएगा ताकि वे इसके लिए ऐप्स बना सकें। साथ ही, कंपनी अपने अपकमिंग वियरेबल्स को दूसरे देशों में भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने खुलासा किया था कि इस नए वियरेबल लाइनअप को Snapdragon चिपसेट से पावर किया जाएगा। अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि B by Lenskart स्मार्ट ग्लासेस में Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ कंपनी ने ये भी बताया कि वह जल्द डेवलपर्स को अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए ऐप्स बनाने की अनुमति देगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डेवलपर्स को ऐप बिल्डिंग में मदद करेगा Lenskart

इंडियन आईवियर सॉल्यूशंस कंपनी Lenskart ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारत के डेवलपर्स को B by Lenskart AI कैमरा स्मार्ट ग्लासेस के लिए ऐप्स बनाने की सुविधा देगी। पीयूष बंसल की नेतृत्व वाली कंपनी का कहना है कि इससे फूड डिलीवरी, एंटरटेनमेंट और फिटनेस जैसी कैटेगरीज में \“सीमलेस इंटीग्रेशन\“ संभव होगा। Lenskart ने बताया कि इसके नए वियरेबल्स \“भारत में डिजाइन और इंजीनियर\“ किए गए हैं लेकिन इन्हें ग्लोबल मार्केट के लिए भी तैयार किया जा रहा है, यानी ये भारत के साथ दूसरे देशों में भी बेचे जा सकते हैं।

  

इसके अलावा, कंपनी ने ये भी बताया कि वह B by Lenskart को दिसंबर 2025 के आखिर तक लॉन्च करने की योजना बना रही है। स्मार्ट ग्लासेस का वजन करीब 40 ग्राम होगा और कंपनी का दावा है कि ये \“कंपेरेबल स्मार्ट ग्लासेस\“ से लगभग 20% हल्का होगा। B by Lenskart AI स्मार्ट ग्लासेस को Qualcomm के Snapdragon AR1 Gen 1 चिपसेट से पावर किया जाएगा।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

B by Lenskart में एक इंटीग्रेटेड Sony कैमरा दिया जाएगा जो फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम होगा। इसमें Gemini 2.5 Live-पावर्ड AI असिस्टेंट भी होगा, जो यूजर्स को \“नेचुरल और ह्यूमन-लाइक इंटरैक्शन\“ का एक्सपीरिएंस देगा। स्मार्ट ग्लासेस हैंड्स-फ्री UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और \“वेल-बीइंग इनसाइट्स\“ जैसी खूबियों को भी सपोर्ट करेंगे।

Lenskart के CEO और को-फाउंडर पीयूष बंसल ने हाल ही में Snapdragon for India XR Day इवेंट के दौरान कन्फर्म किया कि कंपनी के अपकमिंग सभी स्मार्ट ग्लासेस Snapdragon चिप्स पर चलेंगे।

B by Lenskart कंपनी के स्मार्ट ग्लासेस का सेकंड पेयर होगा। Lenskart Phonic Smart Glasses इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए थे, जिनकी कीमत 4,000 रुपये रखी गई थी।

यह भी पढ़ें: Apple जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता MacBook लैपटॉप, iPhone वाला मिलेगा प्रोसेसर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com