search

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच आज कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

deltin33 2025-11-7 12:37:13 views 1287
  

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच आज कई राज्यों में बारिश की चेतावन। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है, तो दिन में खिली धूप थोड़ी राहत जरूर पहुंचा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ती जा रही है, तो दक्षिण भारत में लगातार बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि आज यानी 7 नवंबर को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही मौसम में बदलाव है। पिछले दिनों की हवा के कारण दिल्ली में पारा गिर रहा है। इस बीच खराब हवा की गुणवत्ता से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, इस समय दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, जम्मू-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश के आसार
यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और रात के समय ठंड और कोहरा बढ़ेगा। हालांकि, यूपी के किसी भी हिस्से में कोहरे की कोई संभावना नहीं है।
बिहार में भी तापमान में कमी

वहीं, बिहार में जहां सियायसी पारा लगातार बढ़ रहा है, तो वहीं, मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने बिहार में साफ मौसम की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार, 10 नवंबर तर बिहार ठंड और कोहरे की दस्तक देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
दक्षिण भारत में बारिश से लोग परेशान

ध्यान देने वाली बात है कि जहां उत्तर भारत में तापमान में कमी देखने को मिल रही है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में इस समय बारिश से हालात बेहद खराब हैं। आईएमडी ने तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर तक बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, कर्नाटक में भी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में AQI 350 के पार, \“जहरीली हवा\“ से सांसों पर खतरा बरकरार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521