search

नैंसी पेलोसी ने राजनीति से संन्यास लेने का किया एलान, ट्रंप बोले- वह बेहद खराब महिला

deltin33 2025-11-7 12:06:48 views 1250
  

नैंसी पेलोसी 2027 में सेवानिवृत्त होने की बना रहीं योजना (फोटो- रॉयटर)



न्यूयॉर्क टाइम्स, सैन फ्रांसिस्को। डेमोक्रेट नेता नैंसी पेलोसी ने गुरुवार को घोषणा की कि 2027 की शुरुआत में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

85 वर्षीय पेलोसी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष रही हैं। पद छोड़ने तक वह कांग्रेस में सैन फ्रांसिस्को का 39 वर्षों तक प्रतिनिधित्व कर चुकी होंगी।
पेलोसी पहली बार 1987 में निर्वाचित हुईं

पेलोसी ने 20 वर्षों तक प्रतिनिधि सभा का नेतृत्व किया, जिनमें से आठ वर्ष अध्यक्ष के रूप में बिताए। पेलोसी पहली बार 1987 में निर्वाचित हुईं। उनके सहयोगियों के अनुसार वह महत्वपूर्ण फंड रेजर भी रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने डेमोक्रेटिक अभियानों के लिए 1.3 अरब डॉलर से अधिक धनराशि जुटाई है। वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ी परेशानी रही हैं। उन्होंने उनके दो महाभियोग मुकदमों की अध्यक्षता की थी।

व्हाइट हाउस ने उनकी आसन्न सेवानिवृत्ति पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है। उनके डेमोक्रेटिक सहयोगियों ने कहा कि वे उन सभी राजनेताओं से अलग हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है।

पेलोसी ने कुछ दिन पहले सीएनएन से कहा था कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि यदि वह एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगी तो वह पुन: चुनाव जीत जाएंगी।
ट्रंप ने नैंसी पेलोसी को खराब महिला कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रमुख डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी नैंसी पेलोसी को खराब महिला कहा। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि वह एक खराब महिला थी, जिसने खराब काम किया, जिससे देश को भारी नुकसान हुआ और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। मुझे लगता है कि वह बहुत बुरी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521