Himachal Weather: हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ताबो रहा प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान; -5.5 डिग्री पहुंचा पारा

LHC0088 2025-11-7 10:37:27 views 945
  

ताबो रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, -5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान। सांकेतिक तस्वीर



जागरण टीम, शिमला/मनाली। प्रदेश के ऊंचे स्थानों लाहुल स्पीति और किन्नौर में हिमपात के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जमावबिंदु से नीचे रहा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में वीरवार सुबह घना कोहरा छाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लाहुल स्पीति जिले का ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां पर न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

सबसे अधिक गिरावट हमीरपुर, सेऊबाग और बजौरा में चार डिग्री सेल्सियस की आई है। ऊना में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। लाहुल स्पीति के मुख्यालय केलंग में न्यूनतम तापमान -3.2 और कुकुमसेरी में -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बिलासपुर और सुंदरनगर में वीरवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 100 मीटर तक रह गई और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रमुख स्थानों का तापमान
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  
    स्थान न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
   
   
   शिमला
   8.4
   19.4
   
   
   सुंदरनगर
   9.6
   27.3
   
   
   भुंतर
   7.1
   26.2
   
   
   कल्पा
   0.2
   16.4
   
   
   धर्मशाला
   10.4
   26.0
   
   
   ऊना
   11.7
   30.0
   
   
   नाहन
   12.6
   27.4
   
   
   केलंग
   -3.2
   8.8
   
   
   सोलन
   7.6
   25.0
   
फोर बाई फोर वाहनों के लिए आज बहाल हो सकता है रोहतांग

हालात सामान्य हुए तो रोहतांग दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए छह नवंबर को बहाल हो जाएगा। बुधवार को हुए हिमपात से दर्रा निखर उठा है। दर्रे में लगभग दो फीट बर्फ जमा हो चुकी है जो आने वाले कई दिन तक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

वीरवार को दर्रा पर्यटकों के लिए बंद रहा। मनाली से गुलाबा होकर गए पर्यटक मढ़ी से चार किलोमीटर दूर बंता मोड़ तक ही जा पाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140129

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com