search

प्रेमी को खुश करने के लिए प्रेमिका ने खेला गंदा खेल... विमेंस हॉस्टल के बाथरूम में लगाया कैमरा; ऐसे खुली पोल

deltin33 2025-11-7 00:37:47 views 1258
  

गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा मिलने से हड़कंप



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के कृष्णागिरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कंपनी के विमेंस हॉस्टल में कैमरा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कृष्णागिरी जिले के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैसिलिटी के \“विदियाल रेजिडेंसी\“ नाम के हॉस्टल के बाथरूम के अंदर से कैमरा मिलने के बाद बवाल मच गया। इसे लेकर सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने हॉस्टल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। 11 मंजिल की इस बिल्डिंग में आठ ब्लॉक हैं और इसमें 6,000 से ज्यादा महिलाएं रहती हैं।
गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा मिलने से हड़कंप

इस घटना की मुख्य आरोपी नीलूकुमारी गुप्ता भी उसी हॉस्टल में रहती थी। नीलू ओडिशा की रहने वाली है और उसी फैसिलिटी में काम करती थी। उसने अपने पुरुष दोस्त संतोष (25) के कहने पर महिलाओं के बाथरूम में कैमरा लगाया था।

पुलिस सुपरिटेंडेंट पी. थंगादुरई के मुताबिक संतोष को 5 नवंबर को बेंगलुरु की उदानपल्ली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने एक बयान में कहा कि उत्तरी राज्यों की महिलाओं के बाथरूम में कैमरा 2 नवंबर को लगाया गया था, जहां नीलूकुमारी भी रहती थी।
पुलिस ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा

महिला कर्मचारियों के विरोध के बाद होसुर की एडिशनल कलेक्टर आकृति सेठी और पुलिस सुपरिटेंडेंट मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारीयों ने महिला कर्मचारियों से बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बुधवार को हॉस्टल में बड़ी संख्या में जमा हुई महिला कर्मचारियों के माता-पिता को पुलिस को शांत करना पड़ा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पूरे हॉस्टल की जांच की जा रही है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हॉस्टल में अभी और कैमरे तो नहीं छिपे हैं। जांच पूरी होने तक महिला पुलिस को तैनात किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521