deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Photos: लोकतंत्र की लाइन में सब एक बराबर, बस ऊंगली पर निशान ही पहचान... बिहार में फिर हुआ बंपर मतदान

cy520520 2025-11-7 00:09:27 views 946

  

बिहार में फिर हुआ बंपर मतदान (ANI)



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार शाम 5 बजे तक 121 विधानसभा सीटों में 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 60.18 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार बेगूसराय जिले में अब तक का सबसे ज्यादा 67.32 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद समस्तीपुर (66.65) और मधेपुरा (65.74) का स्थान रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह-सुबह ही महिलाएं मतदान केंद्रों के बाहर लाइन में लग गईं। हर्षोल्लास के साथ महिला वोटरों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मत का प्रयोग किया।

  

कोलंबिया की दो सदस्यीय टीम भी बिहार में वोटिंग देखने पहुंची। दोनों सदस्यों ने बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में पिंक बूथ पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।

  

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के 188 नंबर बूथ पर वोट डालने के बाद सेल्फी लेती महिला मतदाता।

  

लखीसराय विधानसभा सीट के हलसी प्रखंड के मध्य विद्यालय धीरा पूर्वी भाग के मतदान केंद्र संख्या 338 पर मतदान के लिए नवजात बच्चे को गोद मे लेकर पहुंची महिला।

  

प्रथम बार मतदान करने पहुंची ब्यूटी कुमारी और वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या 324 पर मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।

  

दरभंगा में केवटी के बूथ संख्या-278 उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलकाही पर मताधिकार का प्रयोग कर निशान दिखाती पूर्व सरपंच गायत्री देवी।

  

भैंस पर बैठकर वोट देने पहुंचा युवक।

  

पवन सिंह ने पैतृक गांव में किया मतदान।

  

लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए कई महिलाएं घूंघट में बूथ तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धूप के बावजूद उनमें उत्साह दिखा।

  

बिक्रम विधानसभा क्षेभ के फतेहपुर गांव में युवा बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। मतदना करने के बाद लोगों में ब्लू निशान के साथ फोटो लेने की धूम।

  

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दल महागठबंधन दोनों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। पहले चरण में राजद के तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई प्रमुख नेता और कई मंत्री मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश को लेकर तेजस्वी की बड़ी भविष्यवाणी, अमित शाह का नाम लेकर कह दी ये बात

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: \“हमारे गठबंधन में 5 दल...\“, बिहार चुनाव में \“महाभारत\“ की एंट्री; मांझी ने कह दी ये बात

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: \“बिहार में वोट चोरी करने की करेंगे कोशिश...\“, अररिया में बोले राहुल गांधी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71875