search

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कल तय होगा नाम, हाईकमान ने दिल्ली बुलाए 6 नेता; राहुल व खरगे के साथ होगी बैठक

deltin33 2025-11-6 23:07:34 views 1276
  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने छह नेताओं को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रहेंगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ये छह नेता दिल्ली रवाना

हिमाचल से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल व सुरेश कुमार शामिल रहेंगे। सभी बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ये संभावित चेहरे हैं।  
एक नाम तय कर दिया जाएगा

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की बैठक में सभी नामों पर मंथन होगा और एक नाम तय कर दिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद जल्द ही अध्यक्ष का एलान कर दिया जाएगा।
6 नवंबर 2024 को कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश व जिला कार्यकारिणी को भंग किया था।
रोहित और कुलदीप कार्यक्रम छोड़कर गए दिल्ली

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर अपने अपने विस क्षेत्र में तय कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए हुए थे। दोपहर बाद हाईकमान की ओर से बैठक के लिए फोन आया। इसके बाद ये कार्यक्रम को छोड़कर शिमला पहुंचे व यहां से देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। विनय कुमार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे वे भी अपने विस क्षेत्र में थे।
संसदीय क्षेत्रों से बनाए जाएंगे कार्यकारी अध्यक्ष

सूत्रों के अनुसार, कार्यकारी अध्यक्ष हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से बनाए जा सकते हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से एससी और ओबीसी चेहरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की गई है, जिससे दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात उठी है। इसी तरह, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ब्राह्मण चेहरा और मंडी संसदीय क्षेत्र से राजपूत चेहरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा हो रही है।
राहुल की पसंद के चलते बदल सकता है फार्मूला

एक साल लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन होने जा रहा है। इस बार कांग्रेस कार्यकारिणी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अध्यक्ष पद पर जातीय व क्षेत्रीय आधार के बजाय दमदार नेता की ताजपोशी होगी। राहुल गांधी ने पहले ही इसके निर्देश दे दिए थे। भाजपा में जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष है उसी तरह का चौंकाने वाला निर्णय कांग्रेस भी ले सकती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल की 700 बस्तियां अब भी सड़क सुविधा से वंचित, मंत्री विक्रमादित्य ने बताई वजह; ठेकेदारों के भुगतान पर भी रखी बात  
बन सकते हैं 100 से 120 पदाधिकारी

पार्टी आलाकमान राज्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की नियुक्ति करते वक्त पूरा समन्वय बनाएगा। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्हें संगठन में कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राज्य कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा। इसमें 100 से 120 के करीब पदाधिकारी हो सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: क्या हिमाचल में पहली बार व्यवस्था परिवर्तन? 6 जिलों के SP की कमान HPS अधिकारियों को, इससे पहले कब हुआ ऐसा  
बढ़ सकते हैं ब्लॉक व जिले

ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद देने के लिए संगठनात्मक जिला व ब्लॉक की संख्या बढ़ाई जा सकती। वर्तमान में कांग्रेस 12 जिला व 1 शिमला शहरी का अलग से अध्यक्ष बनाती है। यानी कुल 13 जिला अध्यक्ष बनाए जाते हैं। इसे बढ़ाकर 17 किया जा सकता है। इसी तरह 73 ब्लॉक हैं, इसे बढ़ाया जा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521