search

Video: ‘विजय सिन्हा का चैप्टर क्लोज’, राजद नेता ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

deltin33 2025-11-6 22:07:24 views 831
  

राजद नेता ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप



डिजिटल डेस्क, लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुर्खियों में बने रहें। पहले उनके काफिले पर राजद कार्यकर्ताओं ने चप्पल हमला किया और उन्होंने मतदना केंद्र पर जाने से रोक दिया। जिसके बाद  उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद विधान पार्षद अजय कुमार के बीच तीखी बहस हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों नेताओं के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राजद विधान पार्षद अजय कुमार ने सिन्हा पर \“अपराधी\“ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सिन्हा ने पलटवार करते हुए कुमार को \“असफल नेता\“ और \“शराबी\“ कहा।
चुनाव हार गए इसलिए बौखला हैं

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा, “...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे...“

इससे पहले, सिन्हा के निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय में अफरा-तफरी मच गई जब उनके काफिले पर चप्पल और पत्थर फेंके गए, भीड़ ने \“मुर्दाबाद\“ के नारे लगाए और उनके वाहन को रोक दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521