Mahindra XUV 9e और BE 6 की सात महीने में 30 हजार से गाड़ियां डिलीवर हुई।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra XUV 9e और BE 6 को भारतीय बाजार में फरवरी 2025 में लॉन्च की गई थी। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू हुई। कंपनी ने महज 7 महीने में XUV 9e और BE 6 की 30,000 से ज्यादा यूनिट की डिलीवरी करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Mahindra XUV 9e की कीमत 21.90 लाख रुपये से 30.50 लाख रुपये के बीच है और Mahindra BE 6 कीमत 18.90 लाख रुपये से लेकर 26.90 लाख रुपये के बीच है। आइए इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra XUV 9e और BE 6 का डिजाइन
इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की इतनी बड़ी सफलता के पीछे कई कारण हैं। यह स्पष्ट है कि महिंद्रा ने इन्हें एक विचारणीय विकल्प बनाने के लिए टेक्नोलॉजी और फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है। इन दोनों SUVs का कूप एसयूवी (Coupe SUV) डिज़ाइन इन्हें बॉक्सी SUVs और क्रॉसओवरों की भीड़ से अलग दिखाता है। BE 6 का डिजाइन अधिक रेडिकल है। XUV 9e का डिजाइन अधिक पारंपरिक और सूक्ष्म (subtle) है, जो खरीदारों के बीच अधिक लोकप्रिय साबित हुआ है। सड़क पर शायद ही कोई ऐसी कार हो जो इनके डिजाइन की बराबरी कर सके।
Mahindra XUV 9e और BE 6 का इंटीरियर
इन दोनों में ही काफी प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। BE 6 का केबिन एक फाइटर-जेट कॉकपिट से प्रेरित है, जो इसे अलग ही लुक देता है। इसके साथ ही XUV 9e में एक अधिक शानदार दिखने वाला केबिन है, जिसमें तीन-स्क्रीन सेटअप मिलता है।
Mahindra XUV 9e और BE 6 के फीचर्स
- इन दोनों को ही में ही कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। XUV 9e में 12.3-इंच डिस्प्ले के साथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जबकि BE 6 में 12.3-इंच डिस्प्ले के साथ डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है।
- इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs में ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) आधारित हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक और इल्युमिनेटेड ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मल्टी-जोन AC, एक सेल्फी कैमरा और 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम मिलता है।
Mahindra XUV 9e और BE 6 के सेफ्टी फीचर्स
इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार रेटिंग मिली है। XUV 9e को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 32 पॉइंट, जबकि BE 6 को 31.97 पॉइंट मिले हैं। दोनों ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 45 अंक हासिल किए। इन दोनों में 7 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियन सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Mahindra XUV 9e और BE 6 बैटरी और रेंज
इन दोनों ही इलेक्ट्रिक SUVs को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है, जिसमें एक 59 kWh यूनिट और एक 79 kWh यूनिट है। BE 6 की रेंज 556 किमी और XUV 9e की रेंज 542 किमी है, जबकि 79 kWh बैटरी के साथ ये क्रमशः 682 किमी और 656 किमी तक जाती हैं। |