cy520520 • 2025-11-6 18:08:21 • views 266
नई दिल्ली। आज शेयर बाजार (Sensex Today) का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पॉजिटिव दिख रहे हैं। लेकिन बीते समय से बीएसई सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है। अक्टूबर 2025 के बाद से ही बीएसई सेंसेक्स में गिरावट देखी जा रही है। 29 अक्टूबर 2025 को बीएसई सेंसेक्स 84,997.13 पर चल रहा था। जो अब 6 नवंबर 2025 को 83,620.91 पर आ गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीएसई सेंसेक्स में लगातार हो रही गिरावट को देख निवेशक चिंता में है। इस बीच मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में सेंसेक्स को लेकर राहत भरी खबर आई है। मॉर्गन स्टेनली ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जून 2026 तक सेंसेक्स 1 लाख तक पहुंच सकता है।
अभी की हालत को देखते हुए इस रिपोर्ट ने निवेशकों को कुछ राहत दी है। रिपोर्ट में इसके पीछे कई तर्क दिए गए है।
यह भी पढ़ें- बड़ी गिरावट के बाद 6 नवंबर को बाजार में क्या होगा? Nifty-Sensex के लिए कौन-से लेवल अहम, एक्सपर्ट्स ने सब बताया
क्या सच में Sensex 1 लाख पहुंचेगा?
इस रिपोर्ट के तहत जिन कारणों से सेंसेक्स अन्य बाजारों की तुलना में कम प्रदर्शन कर रहा था। वे सभी कारण अब समाप्त हो चुके हैं। वहीं भारतीय शेयर बाजार के अच्छे दिन लौटने वाले हैं।
रिपोर्ट के अंतर्गत शेयर बाजार (Share Market Outlook) को लेकर तीन अलग-अलग आउटलुक दिए गए हैं-
- पहला बुल केस- रिपोर्ट में बुल केस की संभावना 30 फीसदी है। बुल केस में सेंसेक्स 1 लाख तक पहुंच सकता है। ऐसा निवेशकों को जून 2026 तक दिख सकता है।
- दूसरा बेस केस- इस स्थिति में शेयर बाजार न ज्यादा बेहतर होगा और न ही बुरा प्रदर्शन करेगा। बेस केस की संभावना रिपोर्ट में 50 फीसदी जताई गई है। बेस केस में सेंसेक्स 89,000 तक पहुंच सकता है।
- बेयर केस- इसमें सेंसेक्स की हालत मौजूदा स्थिति से भी खराब हो सकती है। रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार बेयर केस की संभावना 20 फीसदी है। बेयर केस में सेंसेक्स 70,000 तक जा सकता है।
क्यों हो सकती है सेंसेक्स में बढ़ोतरी?
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि देश की सरकार और आरबीआई दोनों मिलकर Reflation efforts कर रहे हैं। इस स्थिति में सरकार टैक्स में कटौती करती है, बैंकिंग नियमों में ढील और ऐसी चीजें करना जो आम आदमी के हित में हो।
इसके साथ ही अब भारत के चीन के साथ संबंध ठीक होने लगे हैं। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव आउटपुट मिलने की संभावना है। |
|