deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं ये 5 तरह के पराठे, स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

LHC0088 29 min. ago views 786

  

ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी पराठे (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता बच्चों के दिनभर के पोषण में अहम भूमिका निभाता है। ब्रेकफास्ट के लिए पराठे काफी अच्छा ऑप्शन हैं। ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के लिए बनने वाले 5 तरह के पराठों के बारे में जो उन्हें सेहतमंद और एनर्जेटिक बनाए रखेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आलू के पराठे

आलू के पराठे बच्चों की पहली पसंद माने जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए उबले आलू को मसलकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और हरी धनिया मिलाएं। इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठा बेल लें। मक्खन या घी में तवे पर सेंक कर परोसें। आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों को एनर्जी देता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
मटर के पराठे

सर्दियों के मौसम में मटर के पराठे बच्चों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं। हरे मटर को उबालकर मसल लें और उसमें हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर भरवां पराठा तैयार करें। मटर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो बच्चों के विकास में मददगार होता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
मेथी के पराठे

मेथी के पराठे स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना हैं। ताजी मेथी के पत्तों को बारीक काटकर आटे में मिलाएं और सीधा पराठा बनाएं। मेथी में आयरन, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और बच्चों में एनीमिया की कमी को दूर करती है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
गोभी के पराठे

गोभी के पराठे बनाने के लिए बारीक कटी हुई गोभी में नमक, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर भरावन तैयार करें। गोभी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। कुरकुरे पराठों का स्वाद बच्चों को खूब भाता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
चुकंदर के पराठे

चुकंदर के पराठे न केवल आकर्षक गुलाबी रंग के होते हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं। कद्दूकस किए हुए चुकंदर को आटे में मिलाएं और पराठा बनाएं। चुकंदर आयरन और फोलेट का अच्छा सोर्स है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होता है।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
पराठे बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • पराठों को ज्यादा तेल में तलने के बजाय हल्के घी या तेल में सेंकें।
  • मसालों का इस्तेमाल और मात्रा बच्चों की उम्र के अनुसार ही करें।
  • पराठों के साथ दही या छाछ जरूर परोसें जिससे पाचन आसान हो जाए।
  • पराठों को आकर्षक आकार में बनाएं, ताकि बच्चों का ध्यान आकर्षित हो।

यह भी पढ़ें- स्वाद में लाजवाब लगती है दाल भरी हुई पूड़ी, इस आसान रेसिपी से करें इसे तैयार
यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है सूजी का चीला, 30 मिनट में झटपट हो जाएगा तैयार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70572