search

Bihar Election 2025: पहले चरण में मतदान जोरों पर, गिरिराज सिंह, दिव्या गौतम समेत प्रमुख नेताओं ने डाला वोट

LHC0088 2025-11-6 14:07:17 views 1248
  

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट



डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा की जंग का आगाज आज पहले चरण के मतदान से हो गया। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें और उत्साही भीड़ ने लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ा दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक, हर तरफ मतदाताओं में जोश नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन ने सुबह-सुबह अपने-अपने क्षेत्रों में वोट डाला। दोनों नेताओं ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मतदान में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़े आने शुरू होंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर मतदाताओं की भारी भीड़ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मतदान प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा। खासकर पहली बार वोट देने वाले युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में बाहर निकले हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। 1 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अब तक किसी बड़ी घटना की खबर नहीं आई है। इस चरण में पटना, नालंदा, बेगूसराय जैसे महत्वपूर्ण जिलों में वोटिंग हो रही है, जो पूरे चुनाव की दिशा तय करेगी।

वोट डालने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा, मैं इस सीट से कुछ लेने नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने आया हूं। बिहार की सत्ता की बात होनी चाहिए, न कि निजी जीवन की।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन) ने भी वोट डाला और कहा, लोकतंत्र का महापर्व है।पहले वोट, फिर जलपान। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर मजबूत सरकार बनेगी।

मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा (कतार में खड़े लोगों के लिए विशेष व्यवस्था)। 121 सीटों का फैसला ईवीएम में बंद हो रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138