Nalanda 2025 phase 1 polling सातों सीटों पर मतदान जारी, 22 लाख मतदाता करेंगे 68 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

LHC0088 2025-11-6 13:43:05 views 1244
  

नालंदा में सातों सीटों पर मतदान जारी



जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ(नालंदा)। Nalanda Election 2025 Voting नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। जिले की सभी 7 सीटों नालंदा, हिलसा, इस्लामपुर, राजगीर, अस्थावां, हरनौत और बिहार शरीफ पर कुल 68 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 22 लाख 42 हजार 867 मतदाता करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें 11 लाख 81 हजार 613 पुरुष, 10 लाख 61 हजार 200 महिलाएं और 54 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में 39 हजार 651 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस बार नालंदा जिले से बिहार सरकार के दो मंत्री वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मैदान में हैं। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
महागठबंधन की स्थिति

महागठबंधन में बिहार शरीफ विधानसभा से कांग्रेस और सीपीआई आमने-सामने हैं, कांग्रेस से उमैर खान और सीपीआई से शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी मैदान में हैं।

हिलसा से राजद के शक्ति सिंह यादव, इस्लामपुर से राजद के राकेश रोशन, अस्थावां से राजद के रवि रंजन उर्फ छोटू मुखिया, राजगीर से माले के विश्वनाथ चौधरी, नालंदा से कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार, हरनौत से कांग्रेस के अरुण बिन्द चुनावी मैदान में हैं।
एनडीए गठबंधन की स्थिति

एनडीए गठबंधन में भाजपा केवल एक सीट बिहार शरीफ विधानसभा से चुनाव लड़ रही है, जहां से डॉ. सुनील कुमार प्रत्याशी हैं।

वहीं जदयू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अस्थावां से डॉ. जितेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, हरनौत से हरिनारायण सिंह, नालंदा से श्रवण कुमार, हिलसा से कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया,इस्लामपुर से रुहेल रंजन मैदान में हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: smokace casino canada Next threads: seth gamble ariella
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140056

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com