Weather Forecast: धनबाद में बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने दी तापमान गिरने की चेतावनी

LHC0088 2025-11-6 12:37:04 views 1115
  

ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Today: धनबाद में सर्दी ने अब दस्तक दे दी है। नवंबर की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को हल्के गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार गिरावट के साथ रात में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं दिन में भी तेज धूप का असर कम होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन शुक्रवार से गिरावट का क्रम शुरू होगा। शनिवार से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद रात का मौसम और ठंडा हो सकता है।

मौसम केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब और उसके आसपास चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से दो दिनों तक तापमान में स्थिरता रह सकती है या मामूली बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, उसके बाद तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

धनबाद में आने वाले चार दिनों का संभावित तापमान इस प्रकार रहेगा

गुरुवार: अधिकतम 29°, न्यूनतम 19°
शुक्रवार: अधिकतम 28°, न्यूनतम 17°
शनिवार: अधिकतम 28°, न्यूनतम 15°
रविवार: अधिकतम 27°, न्यूनतम 15°

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी की रफ्तार और तेज हो जाएगी। सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना भी है। मौसम में आई यह ठंडक धनबादवासियों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड सताने भी लग सकती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139999

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com