search

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, सर्दियों में ये हैं नई टाइमिंग

LHC0088 2025-11-6 12:06:27 views 1254
  

श्रीकृष्ण जन्मस्थान। फाइल।



जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मंदिरों दर्शन का शीतकालीन समय गुरुवार से परिवर्तित हो गया है। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार से बदले समय से दर्शन होंगे।

  
ये है नई टाइमिंग




श्रीगर्भगृह मंदिर के दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात नौ बजे तक होंगे। भागवत भवन मंदिर व अन्य मंदिर के दर्शन सुबह 6.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को तीन बजे से रात नौ बजे तक होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
राधारानी के श्रद्धालुओं की लगी रही भीड़

  

बरसाना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यमुना किनारे स्थित श्री राधारानी में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। दर्जनों भंडारों की धूम रही। लोगों ने पुण्य कमाने के उद्देश्य से नंगे पैर ही यहां पहुंचने वाले भक्तों को श्रद्धाभाव से प्रसाद वितरित किया।ज्ञात रहे कि ब्रज में चहुंओर भक्ति की धारा अविरल बह रही है। मांट तहसील में चाहे भद्रवन हो, भांडीरवन हो अथवा श्री राधारानी। इसके साथ बेलवन में श्री लक्ष्मी मां का एक मात्र स्थान सदियों से दूर दराज से भक्तों को अपने यहां आकर्षित करता रहा है। इसी उपलक्ष्य में कार्तिक पूर्णिमा को यहां सरोवर में स्थान कर श्री राधारानी के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि इस दिन किया हुआ दान अन्य दिनों की तुलना में दो गुना पुण्य देता है। इस दिन श्री विष्णु भगवान एवं मां लक्ष्मी जी की आराधना करने से धन संपदा औश्र समृद्धि की वृद्धि होती है। लोगों ने सरोवर के किनारे दीपक भी जलाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138