search

Air India: मंगोलिया में फंसे यात्रियों की घर वापसी, एअर इंडिया विमान से सुरक्षित पहुंचे दिल्ली

cy520520 2025-11-6 04:07:02 views 1250
  

मंगोलिया के उलानबटार में फंसे 228 यात्री एअर इंडिया विमान से सुरक्षित दिल्ली पहुंचे (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, नई दिल्ली। मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में फंसे 228 यात्रियों और चालक दल के 17 सदस्यों को लेकर एअर इंडिया का राहत विमान बुधवार सुबह करीब 8:24 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचा।  

  

ये यात्री उलानबटार में तब फंसे हुए थे जब सोमवार को सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उलानबटार में डायवर्ट कर दिया गया था। एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर राहत विमान एआइ183 ने मंगलवार दोपहर उलानबटार के लिए उड़ान भरी थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

एक अधिकारी ने बताया कि उलानबटार की ओर मोड़े गए बोइंग 777 विमान एआइ174 में 228 यात्री और चालक दल के 17 सदस्यों सहित कुल 245 लोग सवार थे।

  

एअरलाइन ने बुधवार को एक बयान में कहा, \“\“एहतियाती तौर पर मार्ग बदलने के बाद उलानबटार में फंसे यात्रियों और चालक दल को लेकर राहत विमान आज सुबह दिल्ली में उतरा।\“\“  

  

संबंधित अधिकारियों के अलावा एअर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को मार्ग परिवर्तन के दौरान उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया।  

  

टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एअरलाइन ने कहा, \“\“सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एआइ174 ने रास्ते में तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद सोमवार को उलानबटार में एहतियातन लैंडिंग की थी।\“\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737