search

अखिलेश को पसंद कर रहे बिहार के लोग? 15 जिलों में जनसभाओं के बाद इंडी गठबंधन ने सपा प्रमुख से कर दी ये बड़ी मांग

Chikheang 2025-11-6 01:38:13 views 1042
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभाओं की मांग बढ़ गई है। इंडी गठबंधन के लिए प्रचार के लिए सपा प्रमुख अब तक 15 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर चुके हैं और बुधवार तक उनका कार्यक्रम तय था। अब गठबंधन की मांग पर उनके दौरे से आगे बढ़ा दिया गया है। गुरुवार आठ नवंबर को उनकी पांच और जनसभाओं का को संबाेधित करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सपा ने बिहार चुनाव में खुद न लड़ने और अपने गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की थी। एक नवंबर से सपा प्रमुख वहां गठबंधन प्रत्याशियों की जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने अब तक पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में जनसभाएं की हैं।

एनडीए, खास तौर पर भाजपा और उप्र सरकार पर निशाना साध कर वहां गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया है। पूर्व में उनका कार्यक्रम पांच नवंबर तक के लिए ही निर्धारित किया गया था, परंतु कई प्रत्याशियों ने उनकी जनसभाओं की मांग की है। जिसके बाद उनके कार्यक्रम को विस्तार दिया गया है।

पार्टी के अनुसार सपा प्रमुख गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी देव गुप्ता और सीतामढ़ी जिले के रून्निसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चंदन कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगें। वहीं आठ नवंबर को पूर्णिया जिले के धमदहा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी प्रो. विष्णु कुमार और बिसकी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी आसिफ अहमद के पक्ष में वोट मांगेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953