search

घर पहुंची पिता की लाश, शव देखते ही बेटे ने भी छोड़े प्राण; एक साथ निकली दो अर्थियां

Chikheang 2025-11-6 01:07:38 views 1284
  

एक महीने से अस्पताल में भर्ती पिता की मौत के बाद पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही बेहोश हुआ पुत्र। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, ऋषिकेश । गंगा नगर में पिता की मृत्यु के कुछ समय बाद पुत्र ने प्राण त्याग दिए। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ पिता-पुत्र की अर्थियां घर से निकली तो हर किसी की आंखे नम हो गई। पिता को बड़े पुत्र ने तो बेटे को उसके चौदह वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हनुमंत पुरम गंगानगर में लेन नंबर चार निवासी 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर का स्वास्थ्य पिछले एक माह से खराब चल रहा था। एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। दोपहर करीब एक बजे उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। पिता का पर्थिव शरीर देखकर उनका छोटा पुत्र 45 वर्षीय सचिन कपूर वहीं पर गिरकर बेहोश हो गया। स्वजन उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सचिन का शव घर लाया गया।

हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर के अध्यक्ष केके सचदेवा ने बताया बताया कि पिछले एक माह से अस्पताल में भर्ती पिता की सचिन पूरी सेवा कर रहा था। पिता की मृत्यु का उसे आघात लगा और वह वहीं गिर गया। बुधवार सुबह जैसे ही पिता-पुत्र की अर्थियां एक साथ निकली तो माहौल गमगीन हो गया। एक साथ परिवार में दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया। ढांढस देने पहुंचे लोगों की आंख भी नम हो गई। वेद प्रकाश कपूर को बड़े पुत्र प्रदीप ने सचिन को उनके 14 वर्षीय बेटे कमल ने मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी।

सचिन अपने भाई के साथ मेडिकल कारोबार करते थे। हनुमंतपुरम विकास मंच गंगा नगर के अध्यक्ष केके सचदेवा, योगेश ब्रेजा, प्रो. वीएन गुप्ता, पीडी बिजल्वाण, लिखवार सिंह नेगी, अरुण शर्मा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप चावला, संजीव, मकान सिंह नेगी, चंदन सिंह, संदीप विरमानी, संजय खरबंदा, सतनाम अरोड़ा, राजेंद्र, बृजपाल राणा सहित माहापौर शंभू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि एकांत गोयल आदि ने शोक जताया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953