search

गोपालपुर पुलिस ने नेपाल से आ रही 24 किलो गांजे की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-5 22:37:04 views 767
  

24 किलो गांजे की खेप पकड़ी



संवाद सूत्र, सिकटा। गोपालपुर थाने की पुलिस बुधवार की सुबह जगन्नाथपुर नवका टोला के पास से 24 किलोग्राम गांजे के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही दो तस्कर बाइक से कूदकर फरार हो गये। एक बाइक पर चारों तस्कर सवार होकर नेपाल से गांजे की खेप लेकर बेतिया की ओर जा रहे थे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पकड़े गए तस्करों की पहचान गोपालपुर थाना के पटखौलिया निवासी मुकुरधूज महतो के पुत्र रंजन कुमार(25) व पंजाब के लुधियाना जिला के जमालपुर थाना के रामनगर निवासी शिवशंकर साह के पुत्र अविनाश कुमार(24) है। वहीं बाइक से कूदकर भागे तस्करों की पहचान करने के लिए पुलिस लगी हुई है।  
एक बाइक पर चार सवार

थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि करीब तीन बजे सुबह में पुलिस गश्ती कर महेशड़ा के तरफ से आ रही थी। इसी बीच एक बाइक पर चार सवार पिट्ठू बैग व ट्राली बैग के साथ नेपाल के तरफ से आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। संदिग्ध देख सुरक्षाबलों ने खदेड़कर बाइक चालक समेत दो पकड़ लिया।  

वहीं दो सवार बाइक से कूदकर बगल की झाड़ी में घुसकर फरार हो गए। बीडीओ अजीत कुमार रौशन के समक्ष दोनों पिट्ठू बैग व ट्राली बैग से बैग सहित 24.560 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब चार लाख बताया जा रहा है।  

इस कार्रवाई में तस्करों की एक बाइक भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की पहचान गिरफ्तार पंजाब के तस्कर अविनाश कुमार के निशानदेही पर की गई है। पुलिस इस मामले में चार तस्करों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138