deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

सबसे युवा से लेकर पहले मुस्लिम मेयर तक... जोहरान ममदानी की जीत क्यों है खास?

cy520520 2025-11-5 19:03:28 views 295

  

जोहरान ममदानी। (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क शहर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां पर हुए मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया और वह शहर के पहले और सबसे युवा मेयर बने। 34 साल के जोहरान ममदानी डेमोक्रेट्स पार्टी से आते हैं और वह अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क शहर के पहले भारतीय मूल के पहले दक्षिण एशियाई मेयर बने हैं। इस चुनाव में कुल दो लाख से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। ममदानी ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमों को हराया।
जीत के बाद ममदानी ने किया पोस्ट

बता दें कि ममदानी की जीत ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर में पीढ़ीगत और वैचारिक बदलाव को मजबूत किया है। इस शहर में मेयर के चुनाव को लंबे समय से पूंजीवाद का गढ़ माना जाता रहा है। ममदानी ने अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा कि अगला और अंतिम पड़ाव सिटी हॉल है।
क्यों बेहद खास मानी जा रही ममदानी की जीत?

जोहरान ममदानी की ये जीत कई मायनों में खास मानी जा रही है। ममदानी प्रथम मुस्लिम और पहले दक्षिण एशियाई मेयर बने हैं। विश्व के सर्वाधिक विविधतापूर्ण शहरों में से एक समावेशिता के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

प्रथम भारतीय मूल के तथा सबसे युवा महापौर बने: 34 साल की उम्र में ममदानी नेतृत्व की एक नई पीढ़ी का सूत्रपात किया है, जो सक्रियता पर आधारित है।
क्या है ममदानी का वादा?

जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर को फिर से किफायती बनाने के नारे पर चलते हुए, ममदानी ने व्यापक सुधारों का वादा किया है। ममदानी के वादे में निम्न बातें शामिल हैं...

  • सभी स्थिर किरायदारों के लिए किराए पर रोक लगा दी जाए तथा किफायती आवास पर विस्तार किया जाए।
  • किराया मुक्त सार्वजनिक बसें, तीव्र सेवा और बेहतर बुनियादी ढांचा का आवास का विस्तार किया जाए।
  • छह सप्ताह से पांच साल तक की आयु के प्रत्येक न्यू यॉर्कर के लिए निः शुल्क बाल देखभाल करना।
  • बढ़ती खाद्य सामग्री की कीमतों से निपटने के लिए शहर के स्वामित्व वाली किराना दुकाने उपलब्ध कराना।


यह भी पढ़ें: \“नेहरू जी के शब्द याद आ रहे हैं...\“, ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में क्यों किया पूर्व पीएम का जिक्र?

यह भी पढ़ें: विधायक से लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद का सफर... पढ़ें कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69566