search

Kartik Purnima 2025: गंगा में डुबकी लगाकर जलाए दीप, मनाई देव दीवाली; हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

deltin33 2025-11-5 14:37:13 views 1221
  

हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर की पैड़ी क्षेत्र में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ आया। भोर से ही उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा तट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ठिठुरन भरी सुबह और शीतल हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह अदम्य रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

  

हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, हरकी पैड़ी क्षेत्र और निकटवर्ती घाटों पर लोगों की भीड़ देर रात तक निरंतर बढ़ती रही। हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा एवं अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से मनुष्य को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और विष्णुलोक की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी भावना से ओतप्रोत श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का पर्व मनाते दिखाई दिए। अनेक परिवारों ने गंगा किनारे हवन-अनुष्ठान सम्पन्न किए, जबकि अनेक भक्तों ने खिचड़ी, वस्त्र एवं आवश्यक वस्तुओं का दान कर पुण्य संचय किया।

  

  



हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव




शहर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के कारण हरिद्वार-दिल्ली-रुड़की हाईवे पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ता गया और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस एवं प्रशासन की टीमों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की। गंगा तट पर चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार, जलते दीपों की आभा और आस्था से भरे चेहरों के बीच हरिद्वार का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ प्रतीत हुआ। कार्तिक पूर्णिमा का यह पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अनुपम दर्शन का साक्षी बना।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521