Haryana News: टोहाना में भी धान की खरीद शुरू, अब तक 50 में से दो मंडियों में ही परचेज_deltin51

cy520520 2025-9-27 23:36:31 views 1260
  टोहाना में भी पीआर धान की खरीद शुरू, अब तक 50 में से दो मंडियों में ही परचेज





जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में परमल धान की धीमी खरीद चल रही है। अभी तक बनाए गए 50 खरीद केंद्रों में से महज दो पर ही सरकारी खरीद हुई। बाकी 48 पर खरीद शुरू होने में पांच से 10 दिनों का समय लगेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर दशहरे के बाद ही सभी खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। वहीं फतेहाबाद के बाद टोहाना में भी परमल की सरकारी खरीद शुरू करवा दी है।

पहले दिन वहां पर 600 क्विंटल धान की खरीद हुई। वैसे जिले में इस बार ढाई लाख एकड़ में परमल धान की खेती की हुई



है। सरकार इस धान को लंबे समय से एमएसपी पर खरीदती है। इस बार 2389 रुपये प्रति क्विंटल है। जो गत वर्ष से महज 69 रुपये अधिक हैं।
राइस मिलर्स बढ़ रहे है, लेकिन अधिकारियों की वजह से आ रही परेशानी

जिले में 230 से अधिक राइस मिलर्स है, लेकिन अधिकारियों की वजह से धान खरीद में हर बार परेशानी आती है। वजह है कि अधिकारी उठान का टेंडर सही से नहीं जारी करते।

टेंडर जारी हो जाए तो मिलर्स का धान अलाट सही समय पर नहीं करते। अधिकारी अपनी व्यवस्था बनाने के चक्कर में किसानों को हर बार परेशान करते है।

Sonam Wangchuk,Jodhpur Jail,National Security Act,NSA,Ladakh activist,foreign funding violation,Salman Khan Jodhpur jail,Asaram Bapu jail,Three-layer security,Students Educational, Cultural Movement of Ladakh   

इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। जिले में धान खरीदने के लिए बनाए गए 50 खरीद केंद्रों में से महज 2 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हुई।

बाकी 48 में से तीन पर ही बुधवार को खरीद शुरू होगी। उसके बाद सभी खरीद केंद्रों पर सुचारू खरीद 10 अक्टूबर के बाद ही अधिकारी करेंगे।
पंजीकृत किसान का सीधा खरीदेंगे धान, 2200 रुपये तक

हर बार की तरह इस बार भी जो किसान सीधे राइस मिलर्स से संपर्क करके धान बेचना चाहते है। उनका धान मिलर्स खरीदेंगे। इसके लिए किसान का फसल पंजीकरण पर ब्योरा दर्ज होना चाहिए।



उसके आधार पर राइस मिलर्स आढ़ती के माध्यम से सीधा धान खरीद लेते है। गत वर्ष अधिकांश धान की खरीद ऐसे ही हुई थी। इस बार आगामी सप्ताह से ये प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस प्रक्रिया में गेट पास व ई टोकन तक सब जारी होंगे, लेकिन धान मंडी में आकर मिलर्स के पास जाने की बजाए सीधा ही मिलर्स के पास जाएगा। इस प्रक्रिया में किसान का धान 2200 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक ही बिकेगा। जो एमएसपी से 130 रुपये तक कम है। -  



शनिवार को टोहाना अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवा दी है। फतेहाबाद अनाज मंडी में खरीद पहले ही कर दी थी। बाकी दूसरी बड़ी मंडियों में बुधवार तक खरीद हो जाएगी। छोटी मंडियों व खरीद केंद्रों में खरीद शुरू होने में अभी समय लगेगा। फिलहाल आवक भी कम हो रही है। - विनीत जैन, डीएफएससी।


like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com