deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election: लखीसराय विधानसभा बनी हॉट सीट, दांव पर केंद्रीय मंत्री और सांसद की प्रतिष्ठा

Chikheang Yesterday 22:42 views 158

  

सांसद और केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर। (जागरण)



संवाद सहयोगी, लखीसराय। विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीट लखीसराय और सूर्यगढ़ा काफी सुर्खियों में है। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री और सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

दूसरी ओर जिला स्तरीय कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी इसी चुनाव पर टिका हुआ है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होना है। मतदाता अपने क्षेत्र के विधायक चुनने का मन बना लिया है, लेकिन उनकी खामोशी और जातीय गोलबंदी प्रत्याशियों को बेचैन कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय विधानसभा सीट राज्य में हाट सीट बन गया है, क्योंकि इस सीट से राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगा चुके हैं। इस चुनाव में डिप्टी सीएम का पद और प्रतिष्ठा दोनों दांव पर लगा हुआ है।
केंद्रीय मंत्रियों का रोड शो

क्षेत्र की उपेक्षा से सबसे ज्यादा नाराजगी बड़हिया में देखी जा रही है। ऐसे में उनके पक्ष में केंद्रीय मंत्री सह बड़हिया निवासी गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़हिया में रोड शो कर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़हिया पहुंचकर डिप्टी सीएम के प्रति लोगों में पनपी नाराजगी को दूर कर मतदाता को गोलबंद करने का प्रयास किया। इसके अलावे लखीसराय में भूमिहार नेताओं ने भी डिप्टी सीएम के लिए मोर्चा संभाला।

कुल मिलाकर डिप्टी सीएम के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और सांसद की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है। जदयू छोड़कर कांग्रेस में आए सुजीत कुमार और एनडीए छोड़कर बागी बने बड़हिया के कन्हैया कुमार, जदयू नेता सह लखीसराय नप के सभापति अरविंद पासवान ने भी डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सुर्खियों में सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट

इन नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी चुनाव परिणाम तय करेगा। जिले का सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट भी काफी सुर्खियों में है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। इस सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

सूर्यगढ़ा से लोजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविशंकर सिंह उर्फ अशोक सिंह ने चुनाव को रोचक बना दिया है। मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दियारा सहित कई भूमिहार बहुल गांवों में जा कर जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल के पक्ष में मतदान करने की अपील कर चुके हैं।

सांसद के संवाद के बाद सूर्यगढ़ा क्षेत्र के स्थानीय नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लग गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
72328