search

सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला महिला का शव

LHC0088 2025-11-4 20:37:28 views 973
  

शिखा शुक्ला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मृतका के ससुर भाजपा के नेता और गांव के प्रधान हैं।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह 24 वर्षीय शिखा शुक्ला का शव उसके ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मृतका के ससुर भाजपा के नेता और गांव के प्रधान हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसका शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। जानकारी पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई अनूप पांडेय का आरोप है कि उसके जीजा का गांव की ही महिला से अवैध संबंध था। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बुड़हर कला गांव निवासी शिखा का विवाह वर्ष 2018 में अमाैली गांव निवासी ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के पुत्र सुनील शुक्ला के साथ हुई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक उसकी कोई आवाज नहीं आई तो ससुराल वालों को आशंका हुई।

उन्होंने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि शिखा का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उन्हाेंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, मृतका के भाई अनूप पांडेय ने अपने बहनोई और ससुराल वालों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसको लेकर पूर्व में कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह का कहना है कि मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138