search

दुनिया की इन 10 कंपनियों में हैं सबसे ज्यादा कर्मचारी, नंबर 1 कौन? लिस्ट में भारत की ये कंपनी शामिल

LHC0088 2025-11-4 20:07:11 views 1069
  

दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एम्प्लॉयर्स में टीसीएस शामिल



नई दिल्ली। दुनिया में एक से एक बड़ी कंपनियां है, जिनमें हजारों लाखों लोग काम करते हैं। इनमें से कुछ कंपनियां अमेरिका और चीन की हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा कि किस कंपनी में सबसे ज्यादा लोग काम करते हैं? भारत में किस  कंपनी के पास सबसे अधिक कर्मचारी (Largest Employers in the World) हैं? अगर नहीं जानते हैं तो आइए हम बताते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
वॉलमार्ट है नंबर 1

बता दें कि अमेरिका की वॉलमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कंपनी है। ये दुनिया में सबसे अधिक लोगों को नौकरी देने वाली है। वॉलमार्ट में लगभग 21 लाख लोग काम करते हैं। यह कंपनी 1962 में दो भाइयों सैम वाल्टन और जेम्स “बड“ वाल्टन ने शुरू की थी।
भारत की कौन सी कंपनी है लिस्ट में

भारत की टीसीएस दुनिया के टॉप 10 एम्प्लॉयर्स की लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में ये 8वें नंबर पर है। टीसीएस में 607,979 लोग काम करते हैं।
दुनिया की इन कंपनियों के पास हैं सबसे अधिक कर्मचारी



क्रम संख्याकंपनी का नाम कर्मचारियों की संख्याकिस देश की कंपनी
1.वॉलमार्ट2,100,000अमेरिका
2.अमेजन1,546,000अमेरिका
3.बीवाईडी968,900चीन
4.जिंगडांग मॉल 900,000चीन
5.फॉक्सकॉन (हॉन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री)826,608ताइवान
6.एक्सेंचर791,000आयरलैंड
7.वोक्सवैगन656,134जर्मनी
8.टीसीएस607,979भारत
9.डीएचएल ग्रुप594,879जर्मनी
10.कम्पास ग्रुप580,000यूके


  
भारत की सबसे बड़ी एम्प्लॉयर कौन-कौन

भारत की बड़ी एम्प्लॉयर्स में इंडियन रेलवे टॉप पर है, जिसके पास 12 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। पर ये एक सरकारी कंपनी है। अन्य बड़े एम्प्लॉयर्स में क्वेस कॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के अलावा टाटा स्टील, एचसीएल टेक, विप्रो और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।

  

ये भी पढ़ें - देश के 1% सबसे अमीर लोगों की दौलत में 62% हुआ इजाफा, 2000 से 2023 तक जमकर बरसा पैसा; गरीबों का क्या है हाल?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138