deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Jharkhand foundation day: हर ओर सुनाई देंगी झारखंड के 25वें स्थापना दिवस की गूंज, स्कूलों में 14 नवंबर तक कार्यक्रमों की धूम

LHC0088 3 hour(s) ago views 432

  




स्कूलों में क्विज, निबंध प्रतियोगिता के साथ ही झारखंड के विकास की शपथ लेंगे बच्चे।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 से 14 नवंबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को जारी कर दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बकायदा आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तय कर दी गई है। इसके तहत स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी जिसमें झारखंड के इतिहास/गौरव गाथा/महापुरुषों/आंदोलनकारियों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी बच्चे झारखंड के विकास के लिए शपथ लेंगे।

प्रार्थना सभा सुबह नौ से साढ़े नौ बजे तक होगी। कक्षा छह से आठ तथा नौ से 12 के समूह में उक्त विषयों पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। स्कूलों में झारखंड की संस्कृति विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। 13 नवंबर को झारखंड राज्य के निर्माण में महान विभूतियों का योगदान पर स्कूलों में सेमिनार भी होंगे।

इसमें स्थानीय इतिहासकार, लेखक, सामाजिक विचारक को आमंत्रित कर उनका उद्बोधन किया जाएगा। राज्य के सभी स्कूलों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में प्रातः कालीन प्रभात फेरी का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा।

इसी तरह, कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67454