deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election 2025: तेजस्वी के गढ़ में गरजे राजनाथ सिंह, कहा - झूठ बोलकर सार्थक राजनीति नहीं की जा सकती

deltin33 Yesterday 18:37 views 130

  

राघोपुर में राजनाथ सिंह की रेली। फोटो जागरण  



संवाद सूत्र, राघोपुर। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राघोपुर (Raghopur Assembly Election) में एनडीए उमीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसका दामन साफ होगा, वही बिहार को विकसित राज्य बना सकता है, आने वाले वर्षों में हम लोग बिहार को विकसित बिहार बनाना चाहते हैं, लेकिन फैसला आपको करना होगा कि आप बिहार को विकसित राज्य बनाना चाहते हैं या फिर उसी जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मैं आपसे पूछना चाहता हूं एक आवाज में बताइए बिहार को विकसित राज्य बनाना है या जंगल राज? लालू प्रसाद यादव और कुछ दिनों के लिए तेजस्वी यादव और आप लोगों ने नीतीश कुमार का शासन भी देखा है। नीतीश कुमार के दामन पर कोई दाग लगा है यह कोई नहीं कर सकता।

उक्त बातें भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राघोपुर में एनडीए उमीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। राज नाथ सिंह ने एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मैं सीन ठोकर कर सकता हूं कि विकसित बिहार कोई बना सकता है, तो केवल और केवल एनडीए बना सकती है। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद का भारत भी आप लोगों ने देखा है। कांग्रेस की सरकार ने 10 सालों में बिहार को 2 लाख करोड़, जबकि एनडीए की सरकार ने 10 लाख करोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि मैं एक आंकड़ा देना चाहता हूं, जब केंद्र में कांग्रेस और राजद की सरकार थी यानी यूपीए की सरकार थी, तब 10 साल में इन्होंने बिहार के विकास के लिए केवल 2 लाख करोड रुपए दिया था। जब से एनडीए की सरकार आई है, तब से 10 साल में 15 लाख करोड रुपए बिहार के विकास के लिए दिया है।
धन दौलत और अर्थव्यवस्था के मामले में भारत को एक नंबर पर लाना है

राजनाथ सिंह ने कहा कि धन दौलत और अर्थव्यवस्था के मामले में 2014 के पहले भारत 11वीं स्थान पर खड़ा था, जो आज चौथे स्थान पर खड़ा हो गया है। और आज मैं विश्वास दिला कर जा रहा हूं नहीं होगा तो नहीं आऊंगा।

2 साल के अंदर ही धन दौलत के मामले में भारत तीसरे स्थान पर आ जाएगा। हम से कोई पुछे तीसरा स्थान भी हमें स्वीकार नहीं है हम तो भारत को धन दौलत के मामले में पहले स्थान पर लाना चाहते हैं। मुझे लगता है यह बनकर रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को अब गंभीरता पूर्वक लिया जाता है

उन्होंने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ भारत बोलता था तो जितने गंभीरता पूर्वक बात को लेनी चाहिए लोग नहीं लेते थे। लेकिन आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ भी बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है भारत क्या बोल रहा है यह भारत की है सियत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी इन लोगों की सरकार आती है, बिहार पर ब्रेक लग जाता है। और हिंदुस्तान में किसी भी राज्य में जाकर के जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार होगी। वहां विकास की गति सर्वाधिक होगी। घर-घर रोजगार की बात करने वाले रोजगार देने पर 12 लाख करोड रुपए खर्च होंगे। कहां से लाएंगे 12 लाख करोड़ रुपए?
सच बोलकर और सेवा भाव से भी राजनीतिक की जा सकती है

मैं लालू जी राहुल गांधी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, क्या राजनीति सच बोलकर नहीं की जा सकती? यदि सार्थक राजनीति की जा सकती है, तो सेवा भाव से भी राजनीति की जा सकती है, तो केवल और केवल सच बोलकर ही सार्थक राजनीति की जा सकती है। झूठ बोलकर कभी सार्थक राजनीति नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सरकार चल रही है, नक्सलबाद की मेरे बहनों भाइयों पैर पूरी तरह उखड़ गए हैं। पूरे हिंदुस्तान से लोग या मानते थे कि नक्सलवाद इतना तेजी से फैलता जा रहा है। हिंदुस्तान से नक्सलवाद खत्म करना बहुत ही कठिन काम है। हम हिंदुस्तान को जाति-पाति हिंदू-मुस्लिम में बांट कर सरकार नहीं बनना चाहते।
नीतीश और मोदी की सरकार ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का किया काम

बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर बिहार और भारत को विकसित बनाना चाहते हैं। कोई यह बतला दे मुसलमान में कोई भी सहायता बिहार के नीतीश जी या केंद्र के मोदी जी की सरकार की हो किसी के साथ भेदभाव किया हो।

फला जात और धर्म का है, इसको मदद कर दो, यह फला जात और धर्म का है, इसको छोड़ दो। क्या कभी हम लोगों ने उनके बारे में सोचा है? क्या कभी किसी के साथ भेदभाव किया है? हिंदू मुस्लिम के आधार पर जो धारणा बनी हुई थी, उस धारणा को हम लोगों ने बदल दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर के समय सेना को दी गई खुली छूट

और हमने सेना को दो-चार दिन के अंदर ही ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ेगी। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहते, तो आपको जानकर खुशी होगी। चाहे हमारे सेवा के अध्यक्ष रहे हैं। नौसेना के चाहे वायू सेना के अध्यक्ष हो जो आदेश होगा हम ऑपरेशन करने के लिए पूरी तरह से चटपट पूरी करने के लिए तैयार हैं।

बहनों भाइयों आपने प्रत्यक्ष देखा है और टेलीविजन के भी माध्यम से जानकारी मिली होगी। हम लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से‌। भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है, भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। इसलिए आप सबसे अपील करने आया हूं।
कर्पूरी ठाकुर ने पूरी ईमानदारी से बिहार का किया विकास

कर्पूरी ठाकुर गरीब मां के कोख से पैदा हुए। बिहार की धरती पर पूरी ईमानदारी के साथ उन्होंने बिहार के विकास के लिए काम किया। कांग्रेस में कई सालों तक शासन किया लेकिन कर्पूरी ठाकुर का चिंता इसलिए नहीं किया, क्योंकि वह गरीबों के बेटा है। मुख्यमंत्री रह लिए तो क्या हुआ। कर्पूरी ठाकुर ने जी इमानदारी से बिहार का सेव किया इसलिए हमने भारत रत्न दिया गया।
पांच साल में घोषणा पत्र के सभी वायदे किए जाएंगे पूरे

हमारी सरकार ने घोषणा पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया है। 2024 में भी जब घोषणा पत्र बन रहा था, तो उन्होंने कहां किया राजनाथ जी आप ही घोषणा पत्र देख लीजिए कहीं गड़बड़ ना हो। कोई ऐसी बात उसमें ना हो जाए जो की पूरी न की जा सके। इस हद तक जाकर चिंता करना।

इसलिए कि हमारी विश्वसनीयता और साख के ऊपर कोई सी भी सवाल या निशान नहीं लगना चाहिए। यह हम लोगों की सोच है। घोषणा पत्र भेजो कहा है वह 5 वर्षों के अंदर सारी की सारी चीज पूरा की जाएगी। दुनिया की कोई ताकत उसे टाल नहीं सकती।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70304