Weather Update: मानसून की विदाई बाद तापमान में जबरदस्त उछाल, धूप व उमस से कब मिलेगी राहत देखें मौसम का अपडेट!_deltin51

Chikheang 2025-9-27 20:36:28 views 1279
  प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।





जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Weather Update: मानसून के विदा होते ही जनपद में उमस से भरी गर्मी ने कहर बरपा दिया है। शुक्रवार को 24 घंटे का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। मौसम साफ रहने के कारण धूप खूब खुलकर निकल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धूप और आर्द्रता के एक साथ मिलने से गर्मी और भी परेशानी कर रही है। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जो उमस और गर्मी दोनों को कुछ राहत दे सकती है। फिलहाल लोगों को धूप और उमस के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।


शुक्रवार को भी तेज धूप और उमस से बाहर निकलने में हुई परेशानी

जनपद में इस वर्ष मानसून की निरंतर सक्रियता से रिकॉर्ड बरसात हुई है। तीन वर्ष बाद सितंबर में सबसे अधिक बरसात हुई, जिससे जनपद में लोगों को समय से पहले ही गर्मी से राहत महसूस हुई। दो सप्ताह पहले तक एसी व कूलर बंद थे, जो गर्मी और उमस के कारण फिर से शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ था। जवाहर पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम व अन्य मार्गों और पार्कों में मॉर्निंग करने वाले लोग लौटे थे पसीने से लथपथ नजर आए। दोपहर में धूप और तेज हो गई, जिससे वातावरण में उमस बढ़ने लगी।raibareilly-crime,Raibareilly News, Technical Assistant, Agriculture Department, Beaten by Villagers,Survey Of E Khasra, Video Viral, Raibareilly Crime, UP News, रायबरेली, ई खसरा, प्राविधिक सहायक की पिटाई, वीडियो प्रसारित ,Uttar Pradesh news   


मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हो सकती है बरसात

धूप और उमस से लोग परेशान नजर आए। जो लोग खरीददारी करने या अन्य कार्य से बाहर निकले, उमस और गर्मी से व्याकुल दिखाई दिए। गर्मी के कारण जीटी रोड, नौरंगाबाद, रामघाट रोड समेत शहर के अन्य हिस्सों में खुली शीतल पेयों की दुकानों, ढकेलों पर फिर से भीड़ बढ़ने लगी है।
न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने मानसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी से वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार होने की जानकारी दी है, जो 48 घंटे में पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत पूरे एनसीआर को भिगो सकती हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे दिन में उमस और गर्मी न केवल कम होगी, बल्कि रात को बाहर निकलने पर ठंडी हवा शरीर में सिहरन महसूस करा सकती हैं।



like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com