पार्षद के ससुर को एंबुलेंस में ले जाते लोग।  
 
  
 
जागरण संवाददाता, गन्नौर। शास्त्री नगर में सोमवार रात नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील लंबू ने वार्ड-12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर रामकरण शर्मा पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पुरानी चुनावी यह हमला किया गया।  
 
गोली लगने से रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सोनीपत के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।  
 
रात लगभग साढ़े आठ बजे रामकरण शर्मा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से कार में निकले थे। जब वह सिविल अस्पताल के पास पहुंचे तो सुनील लंबू ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायर कर दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
गोली सीधे रामकरण के कंधे और सीने के पास लगी, जिससे वह गाड़ी में ही लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी सुनील लंबू मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग व स्वजन मौके पर पहुंचे और रामकरण को अस्पताल पहुंचाया।  
 
सूचना मिलने पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुनील लंबू को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घायल रामकरण की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।  
राजनीतिक रंजिश को लेकर हुआ हमला  
 
यह हमला राजनीतिक रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पिछले कार्यकाल में सुनील लंबू वार्ड 12 से पार्षद थे और नगरपालिका के उपाध्यक्ष थे। इसी वार्ड से इस बार चुनाव में सोनिया शर्मा ने उनकी पत्नी को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में राजनीतिक तनाव चल रहा था।  
 
यह भी पढ़ें- सोनीपत नगर निगम चुनाव की आहट शुरू, वार्डबंदी का 95 प्रतिशत काम पूरा; इस बार होंगे 22 वार्ड |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |