search

अज्ञान वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Chikheang 2025-11-4 02:07:13 views 1266
  

जल्दीबाजी ने दो जिगरी मित्रों की ली जान।



संवाद सूत्र, पटहेरवा। बचपन के दो जिगरी मित्रों की जान थोड़ी सी जल्दीबाजी में चली गई। ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने महुअवां काटा के समीप उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दौरान चपेट में आया एक साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की देर रात हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक मित्र की मृत्यु रात को ही हो गई तो दूसरे ने सोमवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ा। साइकिल सवार वृद्ध का उपचार चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्र के मखुवा मोतीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजू कुमार व गांव के 30 वर्षीय प्रिंस कुमार गहरे मित्र थे। राजू कुमार की शादी छह माह पूर्व फाजिलनगर कस्बा में हुई थी, प्रिंस अविवाहित थे। प्रिंस के साथ रविवार शाम राजू कुमार अपनी ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। देर रात तक कार्यक्रम में रहे।

इसके बाद दोनों गांव के लिए निकले तो ससुराल के लोगों ने दोनों को रात में रुक जाने को कहा। इस पर प्रिंस ने कहा कि भीड़ में रुकने से अच्छा सुबह पुनः आ जाएंगे, नजदीक में ही तो गांव है। इसके बाद दोनों मित्र बाइक से अपने गांव के लिए चल दिए।

हाईवे पर महुअवा के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर व ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान तेजगति आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद प्रिंस सड़क पर जा गिरा, जबकि राजू कुमार बाइक सहित साइकिल सवार 60 वर्षीय रामकृपाल से टकरा गया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सीएचसी फाजिलनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रिंस ने भी सोमवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों के मरने की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया।

जब सोमवार को दोनों की अर्थी एक साथ निकली तो पूरा जवार गमगीन हो उठा। प्रभारी थानाध्यक्ष पटहेरवा हरेराम सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में हाईवे किनारे लगे सीसी कैमरों की मदद से पता लगाया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953