शाहगंज थाने में शिकायतें सुनतीं एक दिन की थाना प्रभारी छात्रा भव्या शर्मा। सौ. पुलिस
जागरण संवाददाता, आगरा। मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधिकारी महिलाओं व युवतियों को जागरूक कर रहे हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों व महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानों में आमजनों को महिलाओं का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई। वहीं जिलेभर में अभियान चलाकर एंटी रोमियो टीमों ने 332 लोगों पर कार्रवाई की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को जिलेभर के स्कूलों व कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया गया।
332 मनचलों पर एंटी रोमियो टीमों ने की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112 व 1930 के बारे में बताया। इसके साथ ही पत्रक वितरित किए। थानों में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को महिलाओं का सम्मन करने की शपथ दिलाई। साथ ही महिलाओं से अभद्रता व्यवहार करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
मिशन शक्ति के तहत बीते पांच दिनों में पुलिस ने तीनों जोन में 332 मनचलों पर कार्रवाई की। पश्चिमी जोन में 91, सिटी जोन में 167 व पूर्वी जोन में 74 मनचलों पर एंटी रोमियो टीमों ने कार्रवाई की।
Papankusha Ekadashi 2025, Papankusha Ekadashi 2025 Date, Papankusha Ekadashi 2025 Shubh Muhurat, shivling par kya nahi chadhana chahiye, shivling par kya arpit karna chahie, shivling par jal kaise chadhaye, shivling par kya chadaye , Papankusha Ekadashi 2025 kab hai, Papankusha Ekadashi, Papankusha Ekadashi 2025 Shaligram Puja, Papankusha Ekadashi Puja Mahatva, Papankusha Ekadashi 2025 tithi, Papankusha Ekadashi 2025 Puja Samay, पापांकुशा एकादशी 2025, पापांकुशा एकादशी 2025 तिथि, पापांकुशा एकादशी
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों की समस्याओं को सुना
मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला प्रभारियों व महिला बीपीओ की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।
गोष्ठी में उपस्थित महिला प्रभारियों को महिला सुरक्षा के उपायों व कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एडीसीपी नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा पूनम सिराेही, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आगरा जया चतुर्वेदी, एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा आदि मौजूद रहीं।
भव्या शर्मा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को शाहगंज थाने में छात्रा भव्या शर्मा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंंने थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही व्यवस्था को भी देखा। इस दौरान इंस्पेक्टर बिरेश पाल गिरि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
 |