search

MP में मुस्लिम युवकों ने बजरंग दल के कार्यकर्ता से की मारपीट, घटना के बाद उपद्रव- तोड़फोड़

deltin33 2026-1-23 15:27:25 views 634
  

एमपी में बवाल।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पिटाई किए जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर पथराव किया और दुकानों व वाहनों में तोड़फोड़ की।

पुलिस के अनुसार सोहन निवासी तराना बजरंग दल का सदस्य है। गुरुवार शाम मदारबढ़ क्षेत्र में बस को रास्ता देने की बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने सोहन पर हमला कर उसे जमकर पीट दिया।
लोगों ने किया थाने का घेराव

जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। दस से ज्यादा बसों व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।
दोनों पक्षों में हुआ जमकर पथराव

इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: धार भोजशाला में पूजा के साथ अदा हुई नमाज, पुलिस वाहन में नमाजियों को ले गए भोजशाला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477625