search

महोबा में चेकडैम में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव मिला

cy520520 2025-11-1 21:07:38 views 1168
  

चैकडेम में युवक की तलाश करते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, महोबा। थाना खरेला के ग्राम ऐंचाना निवासी 24 वर्षीय सुरेश कुशवाहा व 23 वर्षीय रज्जू धुरिया गांव में ही बने चेकडैम में नहाने के लिए शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गए थे। नहाते वक्त गहराई में चले जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया और मशक्कत के बाद सुरेश कुशवाहा को बाहर निकाला। उसे सीएचसी खरेला लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब तक रज्जू का कुछ पता नहीं चल सकता है, रेस्क्यू जारी है। थानाध्यक्ष खरेला सुषमा चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737