search

श्रीनगर में भालू का आतंक, हमले में तीन लोग घायल

cy520520 2025-11-1 20:37:01 views 745
  



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर ज़िले के बाहरी छोर के इलाके छतररहामा इलाके में एक भालू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम उस समय घटी जब वह तीनों लोग बाग में काम कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायलों की पहचान मेहराज-उद-दीन, मोहम्मद अमीन और शाहिद अहमद(सभी छतरहामा के निवासी हैं) के रूप में हुई है। उनकी चीख पुकार सुन उन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग वहां पहुंचे अलबत्ता तब तक भालू तीनों को घायल कर चुका था।

उन्हें इलाज के लिए सौरा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बीच वन्यजीव विभाग का दल भालू का सुराग लगाने के लिए वहां पहुंच गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737