search

शहीद पथ पर औरंगाबाद अंडरपास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, छह लोग चोटिल

Chikheang 2025-11-1 01:37:03 views 1242
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहीद पथ के औरंगाबाद अंडरपास के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के शीशे टूट गए और गाड़ी चला रहा युवक सड़क पर गिर गया। कार चालक के साथ ही उस उस पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। पास ही जा रहा एक स्कूटी सवार भी चोटिल हुआ है। सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक महिला की हालत नाजुक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


लखीमपुर के मोतीनगर निवासी रमेश मौर्य परिवार और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने गए थे। साथ में उनकी पत्नी रीता, बेटी प्रज्ञा, अंशिका, पारा निवासी भतीजी प्रियांशु और उनके पति शिवम थे। शिवम कार चला रहे थे। इसी बीच कार दोपहर में औरंगाबाद इलाके में शहीद पथ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर लगने से शिवम सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीछे से स्कूटी से आ रहे अशरफ अली भी कार में टकरा गए। उन्हें भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद शहीद पथ पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर बिजनौर पुलिस पहुंची और शिवम के साथ ही अशरफ अली, रमेश, रीता, प्रज्ञा, अंशिका, प्रियांशु को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने के चलते रीता को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अशरफ अली को छुट्टी दे दी गई। अन्य का इलाज जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि रीता के सिर में चोटें आई हैं। अन्य की हालत खतरे से बाहर है।


वाहनों की लगी कतार


  

हादसे के बाद तेलीबाग से कानपुर रोड की तरफ जाने वाला यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर गाड़ी किनारे करवाई और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953