जागरण संवाददाता, अमरोहा। हाईवे पर बने अवैध कट ने दो कपड़ा व्यापारियों की जान ले ली। वह कार में सवार होकर हरियाणा से बरेली अपने घर जा रहे थे। बरेली के थाना शिवगंज के गांव तिलियापुर निवासी आसिम खान, सलमान, जाहिद व अनीस कपड़ा व्यापारी हैं। कुछ दिन पहले चारों लोग कपड़ा बेचने हरियाणा गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रात वहां से वापस घर लौट रहे थे। चारों एक कार में सवार थे। अनीस कार चला रहा था। शुक्रवार सुबह जब उनकी कार गजरौला से निकली तो एक रेस्टोरेंट के सामने हाईवे पर बने अवैध कट पर पिकअप मुड़ रही थी। बगैर इंडिकेटर दिए अचानक पिकअप के मुड़ने से पीछे से आ रही कार उससे टकरा गई। कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में आसिम व सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीस व जाहिद गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। |