search

ब‍िहार व‍िधानसभा के चुनावी मैदान में फ‍िर उतरेंगे योगी आद‍ित्‍यनाथ, भाजपा-एनडीए के पक्ष में बनाएंगे माहौल

Chikheang 2025-10-31 02:06:41 views 1254
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बिहार विधान सभा के चुनावी मैदान में फिर उतरेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी शुक्रवार को फिर एक दिन में तीन जिलों में जनसभाएं कर भाजपा व एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। मुख्यमंत्री इससे पहले भी दो दिन में पांच जनसभाएं कर चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मुख्यमंंत्री की पहली सभा सुबह 11:30 बजे सिवान जिले के पुलिस लाइन मैदान में होगी, जहां वे जनता से संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे बजे वैशाली जिले के लालगंज स्थित ब्रह्मानंद पंजियार कामर्स कालेज मैदान में दूसरी जनसभा होगी।

तीसरी और अंतिम सभा दोपहर 2:30 बजे भोजपुर जिले के अगिआंव क्षेत्र के गड़हनी में निर्धारित है। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के जरिए बिहार में भाजपा की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे, साथ ही विपक्ष पर तीखे वार भी करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953