LHC0088                                        • 5 day(s) ago                                                                                        •                views 1068                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
  
 
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बिहार के विधान सभा चुनावों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन नवंबर को तीन सभाओं के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन पूर्वी चंपारण, सिवान और कैमूर में महागठबंधन प्रत्याशियाें के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद पांच से छह दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं का कार्यक्रम बन रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
सपा ने बिहार चुनाव में महागठबंधन के समर्थन की घोषणा की है। अब वहां प्रचार के लिए सपा प्रमुख के एक नवंबर से जनसभाओं का कार्यक्रम तय होने की संभावना जताई जा रही है। अब पार्टी ने तीन नवंबर से उनकी सभाओं का कार्यक्रम तय किया है।  
 
उस दिन सपा प्रमुख पूर्वी चंपारण की कल्यानपुर विधानसभा में महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव, सिवान की रघुनाथपुर विधानसभा में प्रत्याशी ओसामा शाहाब और कैमूर की विधानसभा भभुवा में प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। इसके बाद महागठबंधन के साथी दलों की मांग और समन्वय के हिसाब से प्रतिदिन अन्य विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी।  
 
इनमें पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भागलपुर और पटना के कार्यक्रमों की रूपरेखा बन रही है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव के साथ उनकी संयुक्त जनसभा प भी विचार चल रहा है। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |