search

Bihar: बेटा भगाकर शादीशुदा महिला को ले उड़ा अंबाला, चाकू मारकर की पिता की हत्या, प्रेम प्रसंग ने ली एक और जान

cy520520 2025-10-29 15:37:18 views 894
  

Bihar Breaking News: लखीसराय में प्रौढ़ की हत्या के बाद रोते बिलखते मृतक के स्वजन।



जागरण संवाददाता, लखीसराय। Bihar Breaking News बिहार के लखीसराय में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिससे गांव में आक्रोश बढ़ गया। मर्डर की सूचना फैलते ही मौके पर सैंकड़ों लोग पहुंच गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गरीबनगर गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद में जुगल महतो के पुत्र शैलेंद्र महतो (55) को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

प्रौढ़ की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और मौके पर जुटे ग्रामीण।

पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले मृतक का पुत्र एक महिला को भगाकर अंबाला लेकर चला गया था। वहीं दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई कि मृतक अपने नाती का मुंडन करने वाला था। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। ऐसे में इस घटना से मृतक के घर में खुशी के स्थान पर मातम छा गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737