search

UP Weather Update: गोरखपुर में हवा के बदले रुख ने कराया गर्मी का अहसास, पछुआ से गिरेगा तापमान

LHC0088 2025-10-28 19:36:09 views 1140
  

तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ेगा। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हवा के बदले रूख ने बुधवार को मौसम में गर्मी का अहसास कराया। दिनभर धूप खिली रही। दोपहर में सूरज की किरणें तीखी लगीं।

स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री रिकार्ड किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय मौसम विभाग के प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि पुरुवा हवा के चलने से दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हुई है। हालांकि, दो-तीन दिनों बाद जब पछुआ हवाएं चलने लगेंगी, तो तापमान में गिरावट आएगी और मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से पुरी धाम तक सीधी रेल सेवा का रास्ता साफ, सांसद रवि किशन बोले- जल्द चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन

उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विशेषज्ञ का कहना है दो- तीन दिनों के बाद पछुआ हवा के असर से तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138