search

रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़, दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया तैयारियों का जायजा

Chikheang 2025-10-23 17:36:59 views 1314
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ रही है। रेलवे प्रशासन के सामने यात्रियों की भीड़ को संभालना और उन्हें सुरक्षित गंतव्यत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। इसके लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे बोर्ड से लेकर मंडल स्तर तक कंट्रोल रूम तैयार की गई है। वहां से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की निगरानी की जा रही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद टर्मिनल और पुरानी दिल्ली से पूर्व दिशा की अधिकांश विशेष ट्रेनें रवाना हो रही हैं। इन स्टेशनों पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें सभी विभागों के प्रतिनिधियों को तैनात किया गया है, जिससे कि किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके। अगले दो दिनों तक स्टेशनों पर अधिक भीड़ रहेगी।

मंगलवार को 26 विशेष ट्रेनें दिल्ली से रवाना की गई थीं। बुधवार को भी 20 से अधिक ट्रेनें होंगी रवाना। भीड़ बढ़ने पर अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा की बड़ी तैयारी, 70 से अधिक घाटों पर होगा भव्य आयोजन

तैयारी में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल का निरीक्षण कर चुके हैं। बोर्ड के अधिकारी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल पर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं व साफ सफाई की निगरानी कर रहे हैं। यात्रियों की मदद व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलकर्मी व आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244